कुरारा। उमराहट में राशन दुकान में कोटेदार के चयन को लेकर हुई खुली बैठक में महिलाओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। जिससे राशन दुकान चुनाव की तिथि 13 अक्तूबर कर दी गई है।
कोरोना कॉल में कोटेदार की मृत्यु हो जाने पर दुकान रिक्त हो गई। जिसकी वजह से नए राशन दुकान का चुनाव ग्राम पंचायत की खुली बैठक में होना था। चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र पाल ग्राम पंचायत अधिकारी व पूर्ति विभाग के बहादुर सिंह, पुलिस के मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। वहीं सामान्य महिला सीट होने से दो महिलाओं ने ही अपने कागज प्रस्तुति किए। वहीं कुछ महिलाओं के चरित्र प्रमाण पत्र न मिलने के कारण वह अपने कागज प्रस्तुत नहीं कर सकी थी। इसी को लेकर बैठक में महिलाओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामा देखकर चुनाव अधिकारी ने बैठक स्थगित कर दी। एडीओ पंचायत धर्मेंद्र पाल ने कहा कि प्रधान व गांव वालों की सहमति से 13 अक्तूबर की अगली चुनाव तारीख निश्चित की गई है। इस मौके पर सचिव हरी बाबू, सुरेश नीरज, विनोद, शिवा वर्मा, जिला पूर्ति विभाग व पुलिस विभाग के कर्मी मौजूद रहे।