फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला किसान की सदमे से मौत

Fri, 08 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
मौसम बदला, किसान परेशान
विज्ञापन
क्षेत्र के कुंडौरा गांव में फसल कटवा रही महिला किसान की सदमा लगने से मौत हो गई। खराब फसल देखकर उसे झटका लगा था।
विज्ञापन


कुंडौरा गांव निवासी भगवती सोनकर के पास करीब पांच बीघा जमीन है। भगवती की पत्नी गोमती (50) खेतों का काम खुद कराती थी। सूखे के कारण उसने किराये पर पानी लेकर पलेवा कराया और गेहूं की फसल बोई। लेकिन प्रकृति के साथ न देने पर उसकी फसल खराब हो गई। शुक्रवार को गोमती खेत में गेहूं की फसल कटवा रही थी।
विज्ञापन


लेकिन उत्पादन अच्छा न देखकर वह दु:खी हो गई। सदमा लगने से खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़ी और थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पुत्र संजीव कुमार ने बताया कि फसल काटते समय गेहूं की बालियां तोड़कर उसकी मां दाना देख रही थी। ज्यादा दाना न निकलने से उन्हें सदमा लगा। उन्हें कर्ज चुकाने की चिंता भी सता रही थी। ग्राम प्रधान अवधेश यादव ने कहा कि मृतका मेहनती किसान थी। परिवार का भरण पोषण उसी के जिम्मे था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें