फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की हालत बिगड़ी

Sat, 28 Nov 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। बिवांर थाना क्षेत्र के ग्राम मुटनी में शुक्रवार सुबह 60 वर्षीय रानी पत्नी रामप्रसाद ने घर में रखा अनाज में डालने वाला जहरीला पाउडर पी लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ने लगी।परिजन आनन-फानन में उन्हें सरकारी अस्पताल मौदहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के जहरीला पदार्थ पीने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन






ट्रक को बचाने में खाई में पलटा डंपर, चालक गंभीर

मौदहा (हमीरपुर)। राजमार्ग पर गहबरा चौकी के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर देहात के रामनारायण पुरवा निवासी अजीत (20) पुत्र कल्लू गुरुवार रात डंपर लेकर कबरई जा रहा था। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल चालक को मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।





अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, दो बुजुर्गों समेत चार छात्राएं घायल

कुरारा (हमीरपुर)। कस्बा क्षेत्र के मनकी तिराहे पर शुक्रवार को बिलौटा गांव जा रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो बुजुर्गों समेत चार छात्राएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान देवी प्रसाद (50) की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन





घर में घुसकर परिवार को लाठी-डंडों से पीटा, दो पर केस
कुरारा। थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में घर में घुसकर एक परिवार के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रविन्द्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कुलदीप और दीपक निवासी बीरबल अकबरपुर, थाना सजेती, कानपुर नगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक, 26 नवंबर की रात करीब नौ बजे दोनों आरोपी उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके पिता विष्णु कुमार, मां कुसमा देवी, भाई धर्मेंद्र कुमार और उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी कुरारा भेजा गया है। विवेचना उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें