फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शॉर्ट-सर्किट से फ्रीज में धमाका, जान बचाकर भागा परिवार

Sat, 28 Nov 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 27 एचएएमपी 13- आग से जली गृहस्थी दिखाती महिला। स्रोत, स्वयं
विज्ञापन
हमीरपुर। शॉर्ट-सर्किट होने से फ्रीज में तेज धमाके के साथ बृहस्पतिवार की रात एक मकान में आग लग गई। घर के अंदर मौजूद परिवार ने किसी तरह से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित के अनुसार इस घटना में कूलर, फ्रीज, मोबाइल व बिस्तर समेत कुल 1.30 लाख रुपये का सामान जल गया है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

सुमेरपुर थानाक्षेत्र के सुरौली गांव निवासी प्रशस्त्र उर्फ प्रशांत बाजपेई ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 7.30 बजे घर में थे। पत्नी घरेलू कार्य में व्यस्त थीं। बताया कि इसी दौरान घर में तेज आवाज सुनाई दी, अंदर जाकर देखा तो फ्रीज में आग लगी हुई थी। आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी के साथ भड़कने लगी। इसपर सभी अपनी जान बचाकर घर से बाहर की ओर भागे।
बताया कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, उनकी गृहस्थी का समान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित के अनुसार 50 हजार कीमत के तीन मोबाइल फोन, 10 हजार की अलमारी, 7 हजार का कूलर, 15 हजार का फ्रीज, 8 हजार का बेड व 25 हजार नकदी समेत 1.30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि उनके पास मात्र एक हेक्टेयर कृषि भूमि है, उससे तथा मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पीड़ित ने आर्थिक मदद दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लेखपाल चंद्रशेखर भारती ने बताया कि मौके पर जाकर क्षति का आकलन किया गया है। करीब 1.30 लाख के नुकसान होने का अनुमान है। मामला शॉर्ट-सर्किट का है, इसलिए बिजली विभाग ही मुआवजा देगा। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।




सिलिंडर रिसाव से और भड़की आग
आग ने घर के अंदर रखे सिलिंडर को भी गिरफ्त में ले लिया, उसका ऊपरी हिस्सा जलने के कारण गैस का रिसाव होने लगा। इसके चलते आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरी गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें