मौदहा (हमीरपुर)। कांशीराम कॉलोनी निवासी एक महिला ने सीओ को शिकायती पत्र दिया। उसने एक युवक पर रास्ते में अश्लील गाने गाकर परेशान करने और हाथ पकड़कर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
महिला के मुताबिक 29 सितंबर की शाम मजदूरी कर घर लौटते समय एक युवक ने अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर धमकी दी। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद रोहित दो अन्य लोगों के साथ वहां आया और पति व उसके साथ मारपीट की। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चले गए। सीओ राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।