सरीला मुस्करा मार्ग पर पुरैनी गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक
महिला की मौत हो गई। जबकि एक मासूम सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज
के लिए सीएसची में भर्ती कराया गया।
जलालपुर थानाक्षेत्र के बरहरा गांव
निवासी गोरेलाल राजपूत अपनी पत्नी अंगूरी (32), पुत्र रेशु (3) व भतीजे
अभिनंदन (20) के साथ बाइक से अपनी ससुराल बिलगांव से घर लौट रहे थे। बाइक
अभिनंदन चला रहा था।
तभी पुरैनी गांव के पहले मोड़ पर सामने से आ रही बाइक
से भिड़ंत हो गई। जिससे अंगूरी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही
मौत हो गई। जबकि अभिनंदन, गोरेलाल व रेशु घायल हो गए।
सभी घायलों को इलाज
के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही दूसरी बाइक पर सवार दीपक
सोनी (17), दीपू उर्फ प्रदीप (30), विपिन 20, रेशू, दीपू भी गंभीर रूप से
घायल हो गए। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
सीओ राजेश पांडेय ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।