फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
फोटो-19 एचएएमपी 30- राठ सीएचसी में परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
राठ। क्षेत्र के जराखर गांव में रविवार को हुए विवाद के दौरान पिटाई से घायल महिला ने सोमवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की है।मझगवां थाना क्षेत्र के जराखर गांव निवासी मंगल अहिरवार ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम पड़ोसी रोहित राजपूत से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी संतोषी (40) पर आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद घायल संतोषी को इलाज के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। वहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गई।


मंगलवार दोपहर परिजन शव लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वहीं क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह सीएचसी पहुंचे और पूरी जानकारी की। पति मंगल ने बताया कि दो बीघा जमीन और मेहनत-मजदूरी के सहारे परिवार गुजर-बसर करता है। पत्नी की मौत के बाद बेटों मोहित कुमार, पंकज कुमार और पवन का रो-रोकर बुरा हाल है। मझगवां थानाध्यक्ष दिनेश प्रसाद मौर्य ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें