फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि बच्चे की हालत ठीक है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड 16 निवासी अवधेश साहू की पत्नी पूजा (22) को प्रसव पीड़ा होने पर पंधरी गांव के एएनएम सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद ही पूजा की हालत बिगड़ी और परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी का कहना है कि मायके या ससुराल पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। मेमो के आधार पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें