फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रक को ओवरटेक करने में लहराकर गिरी बाइक, महिला की मौत

Mon, 13 Oct 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक असंतुलित होने से मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज उरई ले जाते समय महिला की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से महिला के सिर पर गंभीर चोटें आना मौत की वजह बनी।
विज्ञापन

मझगवां थाने के मुस्करा खुर्द गांव निवासी राहुल पाठक ने बताया कि अपनी मां शीला पाठक (55) के साथ पनवाड़ी गए थे। रविवार रात आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। पनवाड़ी मार्ग पर गिरवर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक किया। तेज हवा के झोंके से बाइक असंतुलित हो गई। मां बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां शीला की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। बताया कि उरई पहुंचने से पहले ही मां की मौत हो गई। राहुल ने बताया कि मां के नाम छह बीघा कृषि भूमि है। अपने बेटों रोहित व राहुल के साथ खेती करतीं थीं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें