फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 13 Oct 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे की फैक्टरी एरिया में हाईवे पर सोमवार की शाम बिना हेलमेट के जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। वाहन के पहिये के नीचे आने से बाइक चालक की मौत हो गई। पीछे बैठा युवक दूर जा गिरा। उसे मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बिरखेरा गांव निवासी अभिषेक पाल (30) अपने साथी करिया पाल (18) के साथ बाइक से कस्बे में बाजार करने आया था। बाजार करने के बाद यह चंदपुरवा रोड से होकर गांव जाने के लिए निकले, तभी शाम करीब छह बजे फैक्टरी एरिया में हाईवे पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे पीछे बैठा करिया पाल उछल कर दूर जा गिरा। जबकि, बाइक चला रहे अभिषेक को वाहन चालक कुचलता हुआ निकल गया, उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद वाहन मौके से भाग निकला।

ग्राम प्रधान अशोक यादव ने बताया कि मृतक अविवाहित था और तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। फैक्टरी चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह ने बताया कि घटना से परिजनों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें