राठ कोतवाली में घटना की जानकारी देते चंद्रभान
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। तेरहवीं से लौट रहे ग्रामीण को बाइक पर बैठाकर टप्पेबाजों ने जेब काटकर सात हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
नंदना निवासी चंद्रभान ने बताया कि गुरुवार को पनवाड़ी थाने के फंदना गांव में रिश्तेदार के यहां तेरहवीं में शामिल होने गए थे।
शुक्रवार को बस से मझगवां थाना क्षेत्र के गिरवर गांव के पास उतरे। बसेला गांव में काम होने पर पैदल जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने बातों में उलझाकर बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में युवकों ने कुर्ते की जेब काटकर उसमें पड़े सात हजार रुपये निकाल लिए।
बसेला गांव के पास बाइक से उतरते ही जेब टटोली। रुपये गायब देखकर शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। लोगों को आता देख टप्पेबाज भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। संवाद