फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार-जीत के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

Fri, 12 Jun 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे के लखनापुरवा मोहल्ले में जुआ के लेनदेन में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बारात में जा रहे दूसरे पक्ष के लोगों के जमकर पीटा। मारपीट में सात लोगों को चोटें आईं हैं। विवाद को लेकर बारात पक्ष की महिलाएं शिकायत करने थाने पहुंची। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन


गुरगुज मोहाल निवासी देवलाल के पुत्र सतीश कुमार की बारात बंादा जा रही थी। इसी की तैयारी चल रही थी। बारात में शामिल होने आए कुछ रिश्तेदार लखनापुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में जुआ खेल रहे लोगों के साथ बाजी लगाने लगे।

इसी बीच हार जीत के बाद लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया, जिस पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।  मारपीट में बारात पक्ष के छोटेलाल, अवधेश, विनीत, जगदीश, अजय, सीला, सुखिया के चोटें आई।
विज्ञापन


विवाद को लेकर बारात पक्ष की महिलाएं थाने पहुंच गई। पुलिस ने तहरीर  लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष के लखनपुरवा निवासी अशोक, सुभाष, दीपरंजन, मन्नी, अशोक, सन्नी देवोल सहित अन्य 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें