फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: घरों में घुसा पानी, बिजली कटने से बढ़ी परेशानी

Thu, 28 Aug 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 27 एचएएमपी= 18 पुराना बेतवा घाट स्थित घरों में घुसा बेतवा नदी का पानी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। बांधों से छोड़े गए पानी से मुख्यालय में यमुना व बेतवा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के निकट तक पहुंच गया। मुख्यालय में पुराना बेतवा घाट स्थित करीब दस घरों में बेतवा नदी को पानी भी घुस गया। इससे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इस कारण करीब एक सैकड़ा लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं।
विज्ञापन

हालांकि बुधवार देरशाम से दोनों नदियों को जलस्तर ठहर गया। अब बृहस्पतिवार से इसके घटने की उम्मीद जताई जा रही है। ऊपरी हिस्सों में हुई बारिश के चलते बांधों में पानी अधिक बढ़ने के कारण बीते दिनों इसे छोड़ा गया। पहले यमुना व बेतवा में कोटा बैराज, लहचूरा, माताटीला से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बाद में करीब 50 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा गया।
इससे बुधवार को यमुना खतरे के निशान 103.63 मीटर के निकट पहुंच गई। वहीं, बेतवा खतरे के निशान से करीब एक मीटर नीचे रही। इसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की धड़कने एक बार फिर बढ़ गईं। बेतवा व यमुना के बढ़ने से प्रशासन ने नगर के नाले बंद कर पानी पंप सेटों से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

वहीं, बेतवा का पानी पुराना बेतवा घाट में लोगों के घरों में घुस गया। बुधवार देरशाम तक पानी घरों में घुसा था। सहायक अभियंता मौदहा बांध सर्वजीत वर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह यमुना में कोटा बैराज से 5002, लहचूरा से बेतवा में 4200 व माताटीला से 21072, मौदहा बांध से 200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसका असर दिखाई नहीं देगा।
दोनों नदियों का जलस्तर अब बढ़ेगा नहीं। फिलहाल बाढ़ जैसे हालात की संभावना नहीं है। बुधवार शाम चार बजे यमुना का जल स्तर 102.91 व बेतवा का 102.27 मीटर रहा जो कि खतरे के निशान से एक मीटर नीचे है।

फोटो 27 एचएएमपी= 18 पुराना बेतवा घाट स्थित घरों में घुसा बेतवा नदी का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें