फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप की मोटर फुंकने से 24 घंटे से पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के रानी लक्ष्मीबाई पार्क स्थित नलकूप की मोटर फुंकने से गुरुवार दोपहर बाद से पेयजल की आपूर्ति ठप है। 24 घंटे बाद भी खराबी दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन

हाईवे स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में पेयजल नलकूप स्थापित है। इस नलकूप से रानी लक्ष्मीबाई, पुराना आरटीओ गली, फूलारानी, रमेड़ी, डिग्गी व मेरापुर आदि मोहल्लों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। गुरुवार को दोपहर बाद नलकूप की मोटर फुंक गई। जिससे पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई। दिन भर लोग हैंडपंपों से पानी भरते नजर आए। वहीं जल संस्थान के कर्मचारियों ने फुंकी मोटर बदलकर दूसरी मोटर डाल दी। दोपहर में जैसे ही नलकूप को चालू किया गया, तो उसकी केबल में फाल्ट आने से नलकूप नहीं चल सका।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता भरत कुमार तिवारी ने बताया कि नलकूप की मोटर बदल दी गई है, केबल में फाल्ट आने से नलकूप नहीं चल सका। फाल्ट ढूंढकर देर शाम तक पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें