फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति की मांग, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कस्बे के कई मोहल्लों में पेयजल संकट है। कांग्रेसियों ने एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया को ज्ञापन देकर पेयजल आपूर्ति की मांग की है। मांग पूरी न होने पर अनशन की चेतावनी दी है। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष मंजू कुशवाहा के नेतृत्व में कस्बे के पूर्वी हिस्से बांकी तलैया, सूफी नगर, तकिया आदि मोहल्ले के लोगों ने पेयजल संकट को लेकर एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया से मिलकर ज्ञापन सौंपा। मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

समस्या का निस्तारण न होने पर अनशन की चेतावनी दी है। बताया कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं। वार्ड नंबर एक की सभासद दुर्गा देवी अनुरागी ने बताया महिलाओं को पानी भरने के लिए अरतरा चौराहे जाना पड़ता है। रास्ते में लोग छींटाकशी और छेड़खानी करते हैं। इस मौके पर मो. शहजादा चिश्ती, आशाराम अहिरवार, गुलाम मुर्तजा, इंतजाम मुर्तजा खां, मो. जाकिर बब्बन आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें