फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न मिलने से पानी संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। आंधी व बारिश के कारण लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था से पेयजल संकट गहरा गया है। नगर के पठानपुरा, मुगलपुरा, बुधौलियाना, चौपरा रोड, सागर तालाब आदि मोहल्लों में जल संस्थान के ओवरहेड टैंक व नहर पर बने 13 नंबर नलकूप से पेयजल आपूर्ति की जाती है। टैंक व नलकूप से एक साथ पानी छोड़ने पर ही बस्ती तक आपूर्ति पहुंचती है। बीते चार दिन से उक्त नलकूप से आपूर्ति न होने पर लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

बस्ती के लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों से पेयजल व्यवस्था के लिए गुहार लगाई। इस संबंध में जल संस्थान के जेई वीपी सिंह का कहना है बीते तीन दिन से विद्युत व्यवस्था बाधित है। जिसके चलते नलकूप अपनी पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहे हैं। वहीं विद्युत विभाग के जेई वैष्णव कुमार सिंह ने बताया तार टूटने की समस्या उत्पन्न हुई थी। जिसे सही करा विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें