फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पुरैनी के चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। पुरैनी गांव के चौकीदार की शनिवार को मौत हो गई। भाई ने गांव के एक युवक पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना जलालपुर के पुरैनी निवासी जगत बहादुर ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका छोटा भाई लालदिमान पाल (40) गांव का चौकीदारी था। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे गांव के ही युवक से शराब पीने को लेकर हुए विवाद हुआ। जिसमें दबंग ने अयोध्या लोधी के मकान के सामने लाठी से मारपीट कर दी थी। लालदिमान को गंभीर चोटें आई थी और मुंह से बराबर खून आता रहा। उसका प्राइवेट चिकित्सक से इलाज भी कराया। शनिवार को देर शाम उसकी मौत हो गई। लालदिमान तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बताया कि पहले उनके पिता चौकीदार थे, लेकिन उनकी मौत के बाद लालदिवान चौकीदार बना था। मृतक अविवाहित अपने भाइयों के साथ रहता था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि चौकीदार बीमार रहते थे जिसके चलते मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें