फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान

Sat, 25 Oct 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी प्रक्रिया हुई। इसमें वरिष्ठ व कनिष्ठ उपाध्यक्षों समेत अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए 29 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जयकरन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बार संघ चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी प्रक्रिया की गई। इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए इंद्रपाल यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए देव प्रकाश त्रिपाठी व विनोद कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव पद पर सत्येंद्र गोयल, विमल कुमार, अनुराग निगम, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए मथुरा प्रसाद द्विवेदी, देशराज सिंह, विजयेंद्र कुमार सिंह गौतम, राम किशन यादव व चंंद्रमौली द्विवेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में रामशंकर, पियूष कुमार सिंह परमार, देवी प्रसाद , अमित कुमार द्विवेदी व महेश कुमार का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पर के लिए निर्वाचन होगा। वहीं, जानकारी देते हुए बताया कि दीपक चक्रवर्ती को निर्वाचन सहायक के पद पर सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया है। वह मुख्य चुनाव अधिकारी के अधीन कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें