फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जिला अस्पताल में एक माह बाद विटामिन बी-12 की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में करीब एक माह से बंद विटामिन बी-12 की जांच सुविधा दोबारा शुरू हो गई है। रीजेंट उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को इस जांच के लिए परेशान होना पड़ रहा था। अब रीजेंट की आपूर्ति होने के बाद लैब में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 900 से अधिक मरीज उपचार कराने पहुंचते हैं। शनिवार को सुबह आठ बजे से अस्पताल की ओपीडी खुलते ही 700 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें 70 से अधिक मरीजों को चिकित्सक विभिन्न जांच कराने की सलाह दी गई। कई में विटामिन बी-12 की कमी का पता लगाने के लिए भी मरीजों को यह जांच करानी पड़ती है। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि प्रतिदिन आठ से दस मरीजों में कमी मिलने पर विटामिन बी-12 की जांच की जाती है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि रीजेंट खत्म होने पर मांग भेजी गई थी। आपूर्ति होते ही जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें