फोटो 17 एचएएमपी 12- राठ के नौरंगा में टूटे शिवलिंग को उनके स्थान पर रखता ग्रामीण। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
राठ (हमीरपुर)। नौरंगा गांव में दूसरे समुदाय के युवक ने बड़ी माता मंदिर में स्थापित शिवलिंग क्षतिग्रस्त कर भगवान शिव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे। जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंदिर के पुजारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मझगवां थाने के नौरंगा गांव निवासी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि गांव के माझखोर मोहल्ला में बड़ी माता मंदिर है। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे पूजा अर्चना के बाद घर चले गए। दोपहर 12 बजे फिर मंदिर पहुंचे। वहां स्थापित शिवलिंग क्षतिग्रस्त पड़ा मिला। पूछताछ में पुजारी को गांव के सुभाष, राहुल व प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव निवासी हकीम खान पुत्र लल्लू खान शराब के नशे में मंदिर आया था। उसी ने शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया है। शिवलिंग तोड़ने के साथ ही भगवान शिव के लिए अपशब्द कहे, साथ ही गंदगी भी फैलाई। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि पुजारी की शिकायत पर नौरंगा निवासी हकीम खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
फोटो 17 एचएएमपी 12- राठ के नौरंगा में टूटे शिवलिंग को उनके स्थान पर रखता ग्रामीण। संवाद- फोटो : सांकेतिक