फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग ग्रामीणों ने बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। थाना क्षेत्र के पतारा गांव में बुधवार की रात्रि करीब साढ़े 8 बजे एक घर में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


रामस्वरूप श्रीवास के बच्चे घर की रसोई में खाना बना रहे थे, तभी अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटों से घर के कपड़े और बच्चों की किताबें भी जल गईं। आग की विकराल रूप देख मोहल्ले के संग्राम सिंह, जयचंद, गुड्डू और अन्य लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने हिम्मत जुटाकर जलते हुए सिलिंडर को घर के बाहर खुले मैदान में ले गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सिलिंडर में लगी आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें