हमीरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र के निवादा गांव में खेतों से लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के दो पुत्र हैं।
निवादा निवासी महेश ने बताया कि पिता शिवराम (68) गांव स्थित भस्मानंद इंटर कालेज से शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद खेतीबाड़ी का काम करते थे। बुधवार की शाम करीब पांच बजे वह खेतों की फसल देखकर पैदल घर आ रहे थे। तभी अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के पास अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर आननफानन उन्हें सदर अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।