फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ग्राम सचिव का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। विकास खंड में तैनात ग्राम सचिव का शव गुरुवार किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

प्रयागराज के नैनी निवासी राजू सिंह पटेल (38) मौदहा नगर के मराठीपुरा मोहल्ले में मानस कुमार गुप्ता के मकान में किराये पर अकेले रहते थे। वह विकास खंड मौदहा के अंतर्गत कुनहेटा, हिमौली और लदारपारा ग्राम पंचायतों में सचिव के पद पर तैनात थे।सहकर्मी केशव ने बताया कि सुबह करीब 9:45 बजे उनकी राजू सिंह पटेल से फोन पर बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने रात में बाहर रहने की बात कहते हुए परेशान न करने को कहा था। वहीं हिमौली निवासी एजाज अहमद के अनुसार सुबह 10:15 बजे सचिव ने उन्हें फोन कर गांव की नालियों की सफाई की फोटो भेजने को कहा था। एजाज ने 10:16 बजे फोटो भेजी, जिसे उन्होंने तुरंत देख भी लिया था। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया।
मृतक के चालक सुनील कुमार ने बताया कि फोन बंद मिलने पर उन्होंने सचिव की पत्नी श्वेता को जानकारी दी। पत्नी के कहने पर ग्राम सचिव गिरीश पटेल अपने साथियों महेंद्र और योगेश के साथ कमरे पर पहुंचे। कमरे का ताला दूसरी चाबी से खोलने पर राजू सिंह पटेल का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम करनवीर सिंह, बीडीओ राघवेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शाम करीब चार बजे फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फोरेंसिक टीम ने जांचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। प्रथम दृष्टया घटनास्थल पर ऐसी कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं जो हत्या की ओर इशारा करते हों। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं चल रही थी कोई विभागीय जांच
बीडीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि राजू सिंह पटेल वर्ष 2018 से मौदहा ब्लॉक में तैनात थे। उनके खिलाफ कोई विभागीय जांच या विवाद नहीं था। विभाग को किसी मानसिक, पारिवारिक अथवा कार्य संबंधी तनाव की जानकारी भी नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें