फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक पंचायत से 100 गरीब लोगों का होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार हुए अति गरीब लोगों को मदद पहुंचाने के लिए सरकार के निर्देश पर प्रत्येक पंचायत में 100 लोगों को चिह्नित किया जाएगा। जिनकी सूची तैयार कर प्रत्येक दशा में सोमवार तक अपलोड कराने के निर्देश हैं। ताकि उन्हें सरकारी मदद मुहैया कराई जा सके। यह निर्देश खंड विकास अधिकारी अभिमन्यु सेठ एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत सत्यप्रकाश गुप्ता ने प्रधान संघ की बैठक में ग्राम प्रधानों को दी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने बताया सरकार लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार हुए धोबी, मोची, पल्लेदार, नाई आदि श्रमिकों की मदद के रूप में 1000 रुपए मुहैया करा रही है। प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम 100 लोगों की सूची तैयार की जानी है। यह सूची प्रत्येक दशा में सोमवार को सुबह 10 बजे तक विकास खंड कार्यालय में उपलब्ध हो जानी चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें