फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से जेवर व नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मझगवां के कोठा गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर यहां से चालीस हजार रुपये व करीब पांच लाख के जेवर चोरी कर ले गए। एक घर से चोरी लाइसेंसी दोनाली बंदूक को चोरों ने गांव के बाहर फेंक दिया। वहीं दो घरों में चोरी का प्रयास किया। चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

कोठा गांव निवासी राजेश राजपूत ने बताया शनिवार शाम नौरंगा के एक किसान का गल्ला बेचने के लिए अपना ट्रैक्टर भाड़े पर लेकर महोबा गल्ला मंडी गए थे। उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ अपने मायके कुर्रा गांव में थीं। देर रात मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और आलमारी का गेट तोड़कर उसमें रखे जेवर, अलग-अलग स्थानों पर रखे 25 हजार रुपये व लाइसेंसी दोनाली बंदूक चोरी कर ली। चोरी गए जेवर की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई है। तलाश करने पर बकरई रोड पर एक कुएं के पास से बंदूक बरामद हो गई है। वहीं गांव के अरविंद प्रजापति ने बताया खेत में सब्जी की फसल किए हैं। शनिवार रात पत्नी सुमन व बेटे नीरज के साथ खेत पर रुके थे। तभी दरवाजे की कुंडी काटकर चोर अंदर घुस गए।
चोरों ने बक्सों व आलमारी में रखे करीब ढाई लाख रुपये कीमत के जेवर व पंद्रह हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवर बहू की गोद भराई की रस्म के लिए बनवाए थे। चोरों ने घर का सारा सामान अस्तव्यस्त कर दिया। इसी रात चोरों ने गांव के डॉक्टर देवप्रकाश के मकान में खिड़की के सरिया काट कर अंदर घुसने का प्रयास किया। वहीं रामनारायण प्रजापति के बाड़े में घुसने का प्रयास किया। आहट मिलने पर ग्रामीणों के शोर मचाया तो चोर भाग निकले। सुबह पीड़ितों को पड़ोसियों से घरों में चोरी होने की जानकारी हुई। मझगवां एसओ रामजीत सिंह गौड़ ने कहा मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी गई लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है। जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें