फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अतिरिक्त प्रभारी सब रजिस्ट्रार की गाड़ी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र में राठ-सरीला मार्ग पर रिगवारा गांव के पास सोमवार दोपहर सफारी की टक्कर से ई-रिक्शा सवार यात्री की मौत हो गई जबकि एक सवारी को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने सफारी को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जलालपुर थानाक्षेत्र के रिरुआ बुजुर्ग गांव निवासी रामबाबू गुप्ता (55) सोमवार को ई-रिक्शा से जा रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे रिगवारा गांव के पास पीछे से आई सफारी ने ओवरटेक करते समय ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में रामबाबू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नीरज (28) निवासी टोला राठ घायल हो गए। उन्हें राठ सीएचसी भेजा गया।
बताया गया कि सफारी रजिस्ट्री कार्यालय में सब रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे सुशील कुमार गुप्ता की है। वह राठ से सरीला लौट रहे थे और उमरिया गांव में दस्तावेजों का मुआयना करने जा रहे थे। सुशील कुमार गुप्ता के अनुसार ई-रिक्शा आगे चल रहा था।
विज्ञापन

हॉर्न देने के बाद ओवरटेक करने का प्रयास किया तभी ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें