फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बंद पड़े सिनेमा हॉल परिसर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के बस स्टैंड के पास बंद पड़े सिनेमा हॉल परिसर में सोमवार को करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिला। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित एसबीआई बैंक रोड पर बंद पड़े सिनेमा हॉल परिसर में देसी शराब का ठेका संचालित है। सोमवार को ठेके के पास युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। युवक की पहचान गौरा देवी निवासी बाबू पुत्र ख्वाजा बख्श के रूप में हुई है। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बाबू अत्यधिक शराब का सेवन करता था। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के भाई भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें