फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: वाराणसी हॉकी टीम ने वेस्ट सेंटर रेलवे जबलपुर को 3-1 से हराया

Fri, 12 Dec 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो12एचएएमपी 23- हॉकी खेलते खिलाड़ी। आयोजक
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के रहमानियां खेल मैदान में चल रहे मौलाना सलीम मेमोरियल अखिल भारतीय खेल महोत्सव में ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट चल रहा है। शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। वाराणसी ने वेस्ट सेंटर रेलवे जबलपुर को 3-1 से और रामपुर ने बक्सर को 2-0 से हराया।
विज्ञापन


शुक्रवार को हॉकी टूर्नामेंट के मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद के प्रतिनिधि शादाब हुसैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मुकाबले में रामपुर ने 42वें एवं 50वें मिनट में दो गोल दाग कर अपनी बढ़त बना ली। रामपुर के गोल की बराबरी करने के लिए बक्सर टीम के खिलाड़ी जूझते रहे लेकिन एक भी गोल नहीं कर पाए। टीम 2-0 के अंतर से मुकाबला हार गई। रामपुर के बासू को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
दूसरा मुकाबला WCR जबलपुर और बनारस इंडिपेंडेंट के मध्य खेला गया। वाराणसी ने पहले क्वार्टर के चौथे मिनट में पहला गोल दागकर मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत बना ली। इसके बाद 22वें मिनट में जबलपुर ने अपना पहला गोल कर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। वाराणसी ने वेस्ट सेंटर रेलवे जबलपुर के ऊपर 43वें व 46वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर मुकाबला 3-1 से जीतकर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। इस मुकाबले के मुख्य अतिथि बबलू पठान ने वाराणसी की ओर से दो गोल दागने वाले मोनू को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुकाबले में रेफरी की भूमिका बृजेश कुशवाहा, रफीक अहमद व अमित गुप्ता ने अदा की। स्कोरिंग जज अहसानुल हक व टेक्निकल अम्पायर की भूमिका प्रिंस मौर्या ने निभाई। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष बीतू बादशाह, शहर काजी करामत उल्ला साहब, आसिफ, फरमान, साजू, कमरूद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें