फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खड़े डीसीएम से टकराई वैन, बालक की मौत, चालक घायल

Sun, 02 Nov 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर में शनिवार भोर के वक्त कालपी रोड स्थित पेप्सी एजेंसी के सामने खड़े डीसीएम से वैन टकरा गई। इसमें सवार बालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे झांसी रेफर किया गया है। वैन में सवार मृतक का जीजा मौके से भाग निकला। घटना का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सुमेरपुर थानाक्षेत्र के कुड़ौरा गांव निवासी देशराज ने बताया कि उनका बेटा पवन (14) अपनी बहन के यहां उरई में रहकर कक्षा नौ में पढ़ता था। वह अपने जीजा राहुल के साथ वैन से गांव आया था। शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह उरई जा रहे थे। वैन उरई निवासी शिवम (18) चला रहा था। जैसे ही वह मुख्यालय पहुंचा तभी वैन पेप्सी एजेंसी के सामने खड़ी डीसीएम से टकरा गई। इसमें बेटे की मौत हो गई। वहीं, शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि राहुल का पता नहीं है उनका फोन भी नहीं लग रहा। पवन उनका इकलौता बेटा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अनुमान लगाया जा रहा कि चालक को झपकी आने से घटना हो गई। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि खड़ी डीसीएम में टक्कर होने से एक बालक की मौके पर मौत हुई है और एक व्यक्ति घायल है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें