फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: वैन में लगी आग, पांच ने कूदकर बचाई जान

Fri, 27 Nov 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। हमीरपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर चलती वैन में आग लग गई। चालक और चार सवारियों ने कूदकर जान बचाई। यह घटना बिहूनी गांव के पास हुई। आग में कार पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन


कानपुर के बिधनू निवासी अमन ने बताया कि वह वैन परमिट पर चलाते हैं। बृहस्पतिवार को कानपुर से मरीज छोड़ने राठ गए थे। वापस लौटते समय मुस्करा की चार सवारियां बैठा लीं। बिरमा नदी के पुल अप्रोच पर पहुंचे तभी वैन से धुआं निकलने लगा। उन्होंने जैसे ही कार सड़क किनारे खड़ी की, तब तक आग से लपटें उठने लगी। चालक और चारों सवारियों ने कूदकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाें ने बचाव कार्य शुरू कराया, लेकिन उससे पहले ही कार जल कर राख हो गई। प्रभारी निरीक्षक कौशल सिंह ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें