स्वास्थ्य विभाग के मिशन इंद्रधनुष के प्रथम चरण का कार्यक्रम पूरा हो गया। इस अभियान में 2364 गर्भवती महिलाओं और 12 हजार 53 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
अभियान की समाप्ति पर जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने इसकी जानकारी दी। कहा कि इस विशेष अभियान में खासकर घुमंतू परिवारों के 1835 बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने इंद्रधनुष कार्यक्रम के जरिये गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का अभियान चलाया। 7 से 14 अक्तूबर तक चले प्रथम चरण के बारे में डीएम ने जानकारी दी। कहा कि विशेष कार्यक्रम इंद्रधनुष का मतलब ऐसे बच्चों को जोड़ना है जो घुमंतू परिवारों से हैं।
बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एएनएम ने घर-घर जाकर कार्यक्रम को पूरा किया। उन्होंने बताया कि अगला चरण 4 नवंबर से चालू होगा। मौके पर सीएमओ डॉ. एसआर सोनी और जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी शिवकुमार सरोज मौजूद रहे।