फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालपुर रोड मोहल्ले में आठ दिन से पानी नहीं

Fri, 16 Oct 2015 11:18 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर रोड मोहल्ले में आठ दिनों से जलापूर्ति बाधित है। महिलाओं ने इसकी शिकायत एसडीएम राजेश कुमार से की है। उन्होंने जल संस्थान के प्रति रोष भी जताया। वहीं दीवानपुरा मोहल्ले में गंदा पानी आने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जलालपुर रोड मोहल्ले की सुशीला, पूजा, रामबाई, रामरती, रेखा, साधना, वती, रामदेवी, सुमन, विमला, रामदुलारी, खेमा आदि महिलाएं एसडीएम राजेश कुमार के आवास पहुंची। कुछ देर बाद एसडीएम ने उनकी समस्या सुनी। महिलाओं ने बताया कि आठ दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है।

लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। जब पानी आता भी है तो खारा होने से इसे पीना मुश्किल होता है। वहीं दीवानपुरा मोहल्ले में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। जलसंस्थान कर्मियों ने बताया कि मुख्य लाइन में कहीं लीकेज है। इसे जल्द ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें