फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कुल की फातिहा के साथ बाबा निजामी के उर्स का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। ग्राम कम्हरिया स्थित हजरत बाबा निजामी का चार दिवसीय सालाना उर्स बुधवार को कुल की फातिहा और रंग की महफिल के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन दरगाह परिसर में हजारों अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

कुल की फातिहा में जायरीन ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। सूफी संत हजरत हकीम अब्दुल्ला शाह बाबा निजामी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स रविवार से शुरू हुआ था। पहले दिन ऑल इंडिया नातिया मुशायरा हुआ। दूसरे दिन कुरानख्वानी, फातिहा, लंगर और चादरपोशी के साथ महफिल-ए-सिमां सजी। मंगलवार को भी कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। बुधवार को बड़े कुल की फातिहा के बाद रंग की महफिल में कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किया।
खानकाह मुख्तारिया निजामिया हुसैनगंज सहित विभिन्न स्थानों पर जायरीन के लिए लंगर की व्यवस्था रही। भारी भीड़ के चलते पिछले दिनों मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम भी लगा था। पुलिस और मेला कमेटी ने यातायात सुचारु कराया। सज्जादानशीन हाफिज वली मोहम्मद निजामी और हाफिज लाल मोहम्मद निजामी ने सभी जायरीन की सलामती की दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें