फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमंदिरों में हुआ रुद्राभिषेक व जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। गायत्री महायज्ञ में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 51 बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ।
विज्ञापन

यज्ञवेदी में यज्ञाचार्य पं. माधवानारायण शास्त्री, सह यज्ञाचार्य पं.बलदेवप्रसाद शास्त्री, आचार्य उमादत्त शुक्ला ने 51 बटुकों का विधि विधान के साथ हवन पूजन कराकर उपनयन (यज्ञोपवीत) संस्कार कराया। शिक्षा दीक्षा के लिए काशी के लिए रवाना होते समय समाजसेवी डॉ. आलोक पालीवाल ने उन्हें मनाया और कस्बे के संस्कृत विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने का आग्रह किया। यजमान भार्गव प्रसाद मिश्रा, उर्मिला मिश्रा, डॉ.नरेश शर्मा, सोनू पांडे, पंकज पांडे, जितेंद्र तोमर, राकेश गुप्ता, महंत सुखानंद महाराज आदि मौजूद रहे। उधर कुरारा के झलोखर में विष्णु महायज्ञ में विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में बजरंग दल ने 51 बटुक ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया। आचार्य मनोज, संजय, खाली शंकर ने उचित कर्मकांड विधि से कार्यक्रम किए। संचालन सर्वेश द्वेदी ने किया। बजरंग दल के जिला संयोजक उमेश द्विवेदी, हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामदत्त पांडे, आश्रम के प्रबंधक शिवनारायण द्विवेदी, अरुण कुमार द्विवेदी, गो रक्षा विभाग के सर्वेश द्वेदी आदि मौजूद रहे।
हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को काशी कारीडोर का लोकार्पण कर देश को समर्पित करने के उपलक्ष्य में शिव मंदिरों में एक साथ रुद्राभिषेक और जलाभिषेक कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजन अर्चन कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। शहर के पातालेश्वर धाम, सिंहमहेश्वरी सहित सभी शिवालयों में भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, सदर विधायक युवराज सिंह, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, चेयरमैन कुलदीप निषाद, शिव प्रकाश सिंह सेंगर, रामदेव सिंह, जगदीश प्रसाद व्यास, आराधना राजपूत, आकाश त्रिपाठी, राजेंद्र श्रीवास, विशेष नायक सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक मंदिर पर जलाभिषेक रुद्राभिषेक किया। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
साधना से ही ईश्वर की प्राप्ति संभ :-दुर्गा प्रसाद
भरुआसुमेरपुर। श्री गायत्री महायज्ञ में कथा व्यास पं. दुर्गाप्रसाद द्विवेदी ने कर्दम ऋषि, कपिल मुनि, देवाहुति की रोचक कथा सुनाते हुए कहा कि साधना पथ से ही भगवान से जुड़ा जा सकता है। कथा व्यास ने गीता रामायण आदि के सुंदर वृतांत सुनाए। कहा सन्यास आश्रम भगवान का ही दूसरा स्वरूप है। राग, द्वेष, ईर्ष्या, भेदभाव व अन्याय का भाव पालकर ईश्वर की भक्ति नहीं की जा सकती। उन्होंने कपिल मुनि एवं देवाहुति का सुंदर वृत्तांत सुनाकर लोगों को भावविभोर किया। उधर मेले की रौनक दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

श्रीमद् भागवत महापुराण व रासलीला का हुआ आयोजन
कुरारा। कस्बे में चल रही रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का सुंदर चरित्र चित्रण किया गया। कलिया नाग नाथन सहित उनके जीवन पर आधारित लीलाओं का सुंदर अभिनय मथुरा वृंदावन धाम से आए कलाकारों ने किया। वहीं श्रीमद् भागवत महापुराण के आयोजन में कथावाचक ने सृष्टि की रचना की कथा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें