फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बेकाबू कंटेनर दुकान में घुसा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 09- एचएएमपी 08- मृतक की फाइल फोटो। - स्रोत परिजन
विज्ञापन

फोटो 09- एचएएमपी 09- दुकान को तोड़ने के बाद घर में घुसा ट्रक। संवाद
फोटो 09- एचएएमपी 10- घटना के बाद घर के बाहर बैठीं महिलाएं। संवाद

- बिहुनी खुर्द गांव में रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे हादसा
- कंटेनर चालक को झपकी लगने से हादसे का अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी




मुस्करा (हमीरपुर)। डाक पार्सल कंटेनर बेकाबू होकर सड़क किनारे दुकान को टक्कर मारते हुए घर में जा घुसा। हादसे में दुकान के अंदर सो रहे दुकानदार की मौके पर मौत हो गई। कंटेनर चालक को झपकी लगने से हादसे का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने शव को मलबे से बाहर निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के बिहुनी खुर्द गांव में नहर के पास रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे सड़क हादसा हो गया। हमीरपुर से राठ की ओर जा रहा डाक पार्सल कंटेनर हाइवे किनारे बांस-फट्टे की दुकान को रौंदते हुए मकान में जा घुसा। दुकान के अंदर सो रहे दुकानदार रमेश साहू (50) की मौके पर ही मौत हो गई। तेज धमाके के आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान चालक कंटेनर छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र अमित ने बताया कि पिता सड़क किनारे बनी दुकान में परचून की दुकान चलाते थे। हादसे के दौरान पिता दुकान में सो रहे थे, तभी तेज धमाके की आवाज सुनकर नींद खुली तो देखा कि एक कंटेनर मकान से जा टकराया है। पुलिस व लोगों की मदद से दुकान के मलबे के नीचे दबे पिता को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

कंटेनर की टक्कर से मकानोंं में आईं दरारें
हादसे के दौरान कंटेनर दुकान को रौंदता हुआ सामने बने मकान से जा टकराया। गनीमत रही कि इस दौरान मकान के अंदर सो रहे परिवार और बगल में बंधे मवेशी बच गए। पड़ोसी विश्वनाथ ने बताया कि जोरदार टक्कर लगने से उसके मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन



वर्जन
हादसे के बाद चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कंटेनर को थाने में लेकर खड़ा किया है। मृतक के परिजनों की ओर से शिकायती पत्र मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।-योगेश तिवारी, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें