फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अवैध वसूली में उपायुक्त उद्योग सहित तीन अफसर सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में हुई पुष्टि
विज्ञापन

- भ्रष्टाचार के ठोस साक्ष्य मिलने पर शासन स्तर से हुई कार्रवाई


फोटो 09 एचएएमपी 14- प्रभारी उपायुक्त उद्योग रवि वर्मा।
फोटो 09 एचएएमपी 15- सहायक प्रबंधक संतोष राव।
फोटो 09 एचएएमपी 16- जिला प्रबंधक मिलन कुमार।


संवाद न्यूज एजेंसी


हमीरपुर। जिला उद्योग कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन और पत्रावली निस्तारण के नाम पर अवैध वसूली में संलिप्त पाए जाने पर राज्यपाल के आदेश शासन के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने प्रभारी उपायुक्त उद्योग सहित सहायक प्रबंधक व जिला प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई सीडीओ व एडीएम की दो सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

जिला उद्योग कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन और पत्रावली निस्तारण के नाम पर धन उगाही किए जाने की शिकायत काफी समय से लाभार्थी कर रहे थे। लगातार शिकायतों के प्राप्त होने पर डीएम ने मामले का संज्ञान लेकर दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। जांच समिति की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में इन अधिकारियों की मिलीभगत से ऑनलाइन आवेदन, फाइल निस्तारण और सब्सिडी दिलाने के नाम पर अवैध तरीके से धन उगाही की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार के ठोस सबूत मिलने पर समिति ने कठोर कार्रवाई की संस्तुति की थी। इसकी रिपोर्ट करीब एक माह पूर्व शासन को भेज दी गई थी। इसके बाद शासन ने निलंबन के साथ ही संबंधित तीन अधिकारियों प्रभारी उपायुक्त उद्योग रवि वर्मा, सहायक प्रबंधक संतोष राव और जिला प्रबंधक मिलन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं। सीडीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट एक माह पूर्व ही शासन को भेज दी गई थी। अभी तक शासन से उन्हें ऐसा कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें