फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: यूजी-पीजी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब विश्वविद्यालय की ओर से द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम आगामी दिनों में अलग से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के 23 निजी व चार राजकीय महाविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से झांसी से संबद्ध हैं। स्नातक ओर स्नातकोत्तर चौथे व छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू की गई थीं जबकि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होना प्रस्तावित की गई थीं। विश्वविद्यालय ने अब द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों व प्रबंधकों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा है कि स्नातक और स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा आवेदन की तिथि 16 से 25 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। इससे द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों की 28 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली परीक्षाएं कराया जाना संभव नहीं है। स्नातक व स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें