फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
फोटो- 22 एचएएमपी 15- राठ के कुर्रा गांव में घटनास्थल पर जांच करते सीओ व कोतवाल। संवाद
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। मझगवां रोड कुर्रा गांव के पास शुक्रवार रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। सड़क पर गिरे दो युवकों को पुलिस सीएचसी ले गई। जहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी में एक की मौत हो गई। जबकि एक युवक बंबी में भरे पानी में उछलकर गिर गया। जिसका शनिवार सुबह पानी में शव पड़ा मिला है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के इकठौर गांव निवासी रामऔतार अहिरवार ने बताया कि शनिवार सुबह उनका छोटा भाई राजू अहिरवार (35) जरिया थाने के पचखुरा गांव में बहन कपूरी की ससुराल तेरहवीं संस्कार में गया था। देर शाम घर लौट रहा था। कस्बे के बाहर गांव के ही माधव राजपूत (50) व रामगणेश (45) बाइक से मिल गये। जिनके साथ भाई भी बाइक पर बैठ गया।
कुर्रा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। पीछे बैठा भाई राजू सड़क किनारे बंबी में भरे पानी में उछलकर गिर गया। बाइक चला रहे माधव व रामगणेश सड़क पर घायल पड़े रहे। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन पानी में गिरे राजू के बारे में किसी ने नही बताया। दोनों घायलों को डॉक्टर ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया। उरई से रामगणेश को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। शनिवार सुबह झांसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामगणेश के बेटे शिवनारायण ने बताया कि खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया कि पिता माधव के साथ सब्जी खरीदने कस्बा आये थे। मौत पर बेटे शिवनारायण, धीरेंद्र, अरविंद व पत्नी मोहित रानी का रो रोकर बुरा हाल है। राजू दिल्ली में मजदूरी करता था।

फोटो- 22 एचएएमपी 15- राठ के कुर्रा गांव में घटनास्थल पर जांच करते सीओ व कोतवाल। संवाद

फोटो- 22 एचएएमपी 15- राठ के कुर्रा गांव में घटनास्थल पर जांच करते सीओ व कोतवाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें