फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नारकीय जीवन जी रहे दलित बस्ती के वाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 22 एचएएमपी 13। दलित बस्ती की गली में जलभराव और कीचड़। संवाद
विज्ञापन

-घुटनों तक पानी और कीचड़ में जीने को मजबूर, प्रशासनिक मदद की राह ताक रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिवांर (हमीरपुर)। कस्बा के कबीरनगर मोहल्ला वार्ड-5 स्थित दलित बस्ती के निवासी जलभराव की विकट समस्या से जूझ रहे हैं। बरसात के मौसम में स्थिति दयनीय हो गई है। यहां घुटनों तक पानी और कीचड़ जमा है जो लोगों के घरों के भीतर तक घुस जाता है। बस्ती के वाशिंदे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
लोगों का आरोप है कि गंभीर समस्या के संबंध में कई बार शिकायतें की गई हैं लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। मोहल्ले में कस्बा निवासी पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी का भी निवास है। मोहल्ला निवासियों के अनुसार पूर्व विधायक ने कुछ वर्ष पूर्व एक नाला निर्माण करवाया था लेकिन नाले की सफाई न होने के कारण पानी अवरुद्ध होकर वापस रास्ते और घरों में भर रहा है। इस जलभराव से न केवल लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी रामसेवक, किशोरा, रामफल, बल्लू, संतोष, नरेंद्र, पूनम, नीलम, राधा, रोशनी, रूपा, विनीता आदि ने कहा कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह उच्च अधिकारियों के समक्ष अपनी व्यथा लेकर जाएंगे।

वर्जन
समस्या के समाधान के लिए संबंधित सचिव को निर्देशित किया जाएगा। जल्द ही समस्या का निराकरण कराया जाएगा। - राजीव कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी मुस्करा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें