फोटो09 एचएएमपी 30- कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करते एसडीएम व अन्य अधिकारी। संवाद
- फोटो : 1
हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में टीम ने शहर की कोचिंग व लाइब्रेरी सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान दो लाइब्रेरी व एक कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई की गई। चेकिंग की सूचना पर अन्य सेंटर संचालक ताले डालकर भाग निकले।
टीम ने सबसे पहले शहर की कामद व विवेकानंद लाइब्रेरी को चेक किया। निरीक्षण के दौरान आपदा में सुरक्षित निकास से लेकर अग्निशमन विभाग की एनओसी समेत अन्य सुरक्षा मानक पूरे न मिलने पर सील की कार्रवाई की गई। इसी तरह आकाश कोचिंग सेंटर में भी मानक पूरे नहीं मिले। इस कोचिंग को भी सील कर दिया गया। इस दौरान संचालक अधिकारियों से समय मांगने की गुहार लगाते रहे लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक मानक पूरे नहीं होंगे संचालन नहीं होगा। कोचिंग में ताला देख पढ़ने आए बच्चे घर लौट गए।