फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवारों की मौत का कारण हेलमेट न लगाए होने से सिर पर चोट लगना सामने आया है।
विज्ञापन

ललपुरा थानाक्षेत्र के बजेहटा गांव निवासी महेश (23) अपने चचेरे भाई कृपाशंकर (25) निवासी अमारा थाना जसपुरा जनपद बांदा के साथ एक बरात में बिवांर थानाक्षेत्र के बांधुर गांव गए थे। कार्यक्रम के बाद मंगलवार को दोनों बाइक से अमारा गांव जा रहे थे, तपोभूमि के पास स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक महेश की मौके पर मौत हो गई। कृपाशंकर गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कृपाशंकर की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पिता रामकेश ने बताया कि महेश बजेहटा बालू खदान में मजदूरी करता था। बताया कि अभी अविवाहित था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
दूसरी घटना में सोमवार को देर शाम मुंडेरा गांव निवासी विवेक (20) पुत्र नरेंद्र बाइक से बिना हेलमेट कस्बा आ रहा था। तभी रात नौ बजे गौरी मोड़ के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। विवेक गांव के किसी दूसरे व्यक्ति की बाइक लेकर कस्बे की ओर आ रहा था तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें