फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपरौस मोहल्ले से दो आईपीएल सट्टेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। पुलिस व साइबर क्राइम टीम ने आईपीएल में सट्टेबाजी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके पर कई मोबाइल, नकदी सहित एक रजिस्ट्रर मिला हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली परिसर में पुलिस अधीक्षक केके दीक्षित ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस व साइबर क्राइम की संयुक्त कार्रवाई में आबिद उर्फ मुन्ना तथा मो. हुमायूं उर्फ केके को गिरफ्तार किया है। मौके से 11 आरोपी गिरफ्तारी पुलिस को धक्का देकर भाग निकले। आरोपियों के कब्जे से 41हजार 300 रुपये, 11 मोबाइल फोन 15 सिम तथा ऑनलाइन सट्टे के हिसाब किताब के पांच रजिस्टर बरामद किए हैं। इनके खातों में कुल 3,13,332 रुपये मिले हैं। आरोपियों के खातों को सीजकर संबंधितों को पत्राचार किया गया है। सभी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि सट्टेबाजी के खेल में गुलाम, नसीम, कुदरतउल्लाह, अमजद, भूरा मास्टर, कमर, कल्लू बाबू, विनय शिवहरे, बेटा स्वामी, युवराज प्रजापति तथा वीर सिंह शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने वाली टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें