सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थानाक्षेत्र के धौहल बुजुर्ग गांव में रविवार को दो मकानों में आग लग गई। बुझाने में गांव के तीन लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने दमकल के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया।
गांव निवासी बच्चा प्रजापति ने बताया कि वह घर पर दोपहर के समय सो रहे थे। तभी अज्ञात कारणों से आग लग गई। गृहस्थी का सामान व भूसा जलकर राख हो गया। आग ने जय किशन प्रजापति के कच्चे मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तालाब व हैंडपंप से पानी लाकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने में अरविंद, प्रजापति, दिलीप व राजबहादुर भी झुलस गए। सभी को गांव में प्राथमिक उपचार दिया गया। आग से मामूली क्षति हुई है।