फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हादसे में घायल पीआरडी जवान सहित दो की मौत

विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी 14- मृतक धर्मेंद्र। स्रोतः परिजन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। पनवाड़ी मार्ग पर नौहाई गांव के पास गलत साइड से आ रही कार की टक्कर से बाइक सवार पीआरडी जवान सहित दो की मौत हो गई। बाइक चालक व सवार हेलमेट नहीं पहने थे। दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव निवासी गोविंददास अहिरवार ने बताया कि सोमवार को बेटा धर्मेंद्र (33) मजदूरी करने राठ गया था। दिन भर काम के बाद शाम को बाइक से गांव लौट रहा था। गल्ला मंडी के पास गांव निवासी पीआरडी जवान डालचंद्र अहिरवार (50) भी ड्यूटी कर गांव के लिए निकले। दोनों एक ही बाइक से जा रहे थे। शाम करीब छह बजे गांव से कुछ पहले मुख्य मार्ग पर गलत साइड से आ रही कार ने बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज उरई रेफर किया। देर रात उरई में इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई जबकि डालचंद्र को कानपुर ले जाया गया जहां उसकी भी मौत हो गई। डालचंद्र की पत्नी भूरी, बेटे सुरेंद्र व अमित हैं। वहीं धर्मेंद्र की मां सहोदरा, पत्नी रीता, बेटी दीक्षा, नंदनी, बेटा विवेक हादसे से बेहाल हैं। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि गोविंददास अहिरवार के शिकायती पत्र पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


तड़पते रहे घायल, देखते रहे पुलिसकर्मी
हादसे के बाद यूपी 112 टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों घायल गंभीर हालत में सड़क पर तड़प रहे थे। पुलिसकर्मी एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। उन्होंने घायलों को अपनी गाड़ी में ले जाने की जहमत नहीं उठाई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस की दो गाड़ियां मौके पर खड़ीं दिख रहीं हैं। वहीं घायलों के सिर से बहते खून को रोकने के लिए परिजन व राहगीर तौलियां बांधते दिख रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति कहता देखा जा रहा है कि पुलिस गाड़ी गंदी होने के डर से घायलों को नहीं ले जा रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। बाद में भैंसों को ढोने वाले गोबर से गंदे लोडर में दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों का कहना है कि समय से अस्पताल पहुंचाने पर जान बच सकती थी।

फोटो 15 एचएएमपी 14- मृतक धर्मेंद्र। स्रोतः परिजन

फोटो 15 एचएएमपी 14- मृतक धर्मेंद्र। स्रोतः परिजन

फोटो 15 एचएएमपी 14- मृतक धर्मेंद्र। स्रोतः परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें