दो बाइकें टकराईं, नवजात की मौत
सरीला। राठ-चंडौत मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें मासूम की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पति-पत्नी घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर है।
चंडौत गांव निवासी जितेंद्र पाल ने बताया कि सोमवार की देर शाम वह अपनी पत्नी रिंकी (20) के साथ रविवार को जन्मी बेटी का इलाज कराने राठ जा रहे थे। तभी राठ-चंडौत मार्ग पर बौखर पुलिया के पास सामने से आ रहे बाइक सवार बबुआ निवासी पुरैनी ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी पत्नी व बेटी गंभीर घायल हो गए। राठ ले जाते समय बेटी ने दम तोड़ दिया।
थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि जितेंद्र की तहरीर पर आरोपी बबुआ निवासी पुरैनी के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। संवाद