फोटो 23 एचएएमपी 28= मुठभेड़ में घायल आरोपियों को सीएचसी ले जाती पुलिस। संवाद
- फोटो : गिलौला में जली दुकान।
मौदहा। कस्बा स्थित एचडीएफसी बैंक के निकट 12 सितंबर की शाम बाइक मिस्त्री को गोली मारकर घायल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार देर शाम मुठभेड़ दौरान गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी के दोनाे पैरो व एक के पैर में गोली लगने से उन्हें कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। बीते 13 सितंबर को एक आरोपी निहाल को पुलिस ने मुठभेड़ दौरान गिरफ्तार किया था।
बाइकों पर सवार होकर आए पांच युवकों ने 12 सितंबर शाम करीब साढ़े छह बजे एचडीएफसी बैंक के निकट स्थित एक बाइक मिस्त्री अतीश की दुकान पर आ धमके। यहां उन्होंने उसे घसीटकर हॉकियों से पीटा और बाद में तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके कंधे में लगी। हमलावर सभी युवक मौके से फरार हो गए। घायल की हालत नाजुक होने पर सीएचसी से कानपुर रेफर कर दिया गया है। दूसरे दिन घायल के भाई ने बाबू, दिलावर, नीरज व निहाल समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मंगलवार देर शाम बांदा रोड पर कपसा गांव के पास मुठभेड़ के दौरान बाबू व नीरज को गिरफ्तार कर लिया। बाबू के दोनों पैरों में गोली लगी है। वहीं नीरज के एक पैर में गोल लगी है। कोतवाल उमेश सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।