फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत, घर में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
फोटो 11 एचएएमपी 07- मृतक राजू कुशवाहा की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर) । कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। मुंह से झाग निकलता देख परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई संतोष ने बताया कि राजू कुशवाहा (48) की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार शाम भतीजा ने घर का दरवाजा खोला तो राजू जमीन पर पड़े मिले। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। राजू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उनकी पत्नी आशा करीब 15 वर्ष पहले घर छोड़कर बांदा जिले के अतराहट स्थित मायके में रह रही हैं। दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।
परिजन के अनुसार परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसी के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें