फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मायके जा रही महिला का जेवरों से भरा बैग वैन से गायब

विज्ञापन
फोटो 11 एचएएमपी 11- नेहा चौराहा पर बैग गायब होने पर रोती महिला। राहगीर
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। भैया दूज पर ससुराल से मायके जा रही एक महिला का जेवरों और नकदी से भरा बैग रास्ते में गायब हो गया। महिला ने वैन चालक पर बैग गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस वाहन की पहचान कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

कानपुर निवासी मधु ने बताया कि वह नौबस्ता से कस्बा सुमेरपुर आने के लिए वैन में सवार हुई थी। कस्बे में उतरने के बाद उसे बैग गायब मिला। बैग में 10 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और कपड़े रखे हुए थे। महिला का आरोप है कि वैन चालक उसे कुछ देर तक इधर-उधर घुमाता रहा। इसके बाद कस्बे के नेहा चौराहे पर उतारकर मौदहा की ओर भाग निकला। महिला को अपने मायके सिसोलर थाना क्षेत्र के गांव गऊघाट छानी जाना था। बैग गायब होने की जानकारी मिलते ही उसने पुलिस को जानकारी दी। एसआई अमोल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। वैन की पहचान कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। बैग कहां और किन परिस्थितियों में गायब हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

फोटो 11 एचएएमपी 11- नेहा चौराहा पर बैग गायब होने पर रोती महिला। राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें