फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की डांट से क्षुब्ध पत्नी ने खाया जहर, मौत

Sun, 09 Jul 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के डांटने से क्षुब्ध पत्नी ने जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां नाजुक होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



कोतवाली के कुम्हरिया गांव निवासी हरीशंकर ने बताया कि शनिवार की सुबह उसकी 32 वर्षीया पत्नी रिंकी ने किसी बात को लेकर बच्चों को पीट दिया। जब उसने रोका तो कहासुनी हो गई। इसके बाद वह गांव में मजदूरी करने के लिए चला गया।

हरीशंकर ने बताया कि कहा कि दोपहर के समय पत्नी ने जहर खा लिया। उसे अस्पताल ले गया। जहां से झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति ने बताया कि पत्नी मानसिक रूप से कमजोर थी।
विज्ञापन


उसे सुनाई भी कम देता था। बताया कि करीब 16 साल पहले एक दलाल के माध्यम से बिहार से लाया था। गांव में आकर उसने धूमधाम के साथ शादी रचाई थी। तबसे दोनों पति पत्नी मिलकर रह रहे थे। शादी के तीन साल बाद उन्हें एक पुत्री हुई।
विज्ञापन


इसके कुछ साल बाद एक लड़का हुआ था।  महिला के माता पिता की मौत हो गई।  फिलहाल महिला कहां की रहने वाली थी इस पर वह कुछ नहीं बता सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें