मौदहा में क्षतिग्रस्त कांशीराम कॉलोनी का छज्जा।
- फोटो : amarujala
कस्बे की छिमौली मार्ग स्थित कांशीराम कालोनी में शनिवार शाम अपर स्टोरी का छज्जा गिर गया। जर्जर कॉलोनी में रह रहे लोग इस घटना के बाद से भयभीत है। लोगों ने उपजिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
कहा कि अगर जांच में हीलाहवाली हुई तो सड़कों पर आकर आवाज बुलंद करेंगे।
मायावती सरकार में कांशीराम कालोनियों का निर्माण हुआ था। इनमें गरीब परिवार रह रहे हैं। कालोनी के ब्लाक नंबर 16 के सबसे ऊपर की सीढ़ियों पर पड़े स्लैब का शेड इसी के नीचे के आवास नंबर 191 के छज्जे पर व नीचे दूसरे खंड तथा सड़क पर गिरा।
घटना के आवास में रह रही बौरी उर्फ रुखसाना को चोटें आ गईं। डूडा ने आवास विकास कार्रदाई संस्था से निर्माण कराया था। कालोनी में 380 परिवारों के आवास हैं।